#Jhansi आबकारी टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 180 लीटर शराब बरामद

0
41

झांसी। जनपद में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी झांसी मृदुल चौधरी व उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत 31 जनवरी को मेडिकल बाईपास, कोछाभांवर, दिगारा फ्लाई ओवर के पास, भगवन्तपुरा बाईपास, खनियन चौराहा, ग्राम जावन व डेरा चुरारा, राजापुर में दबिश दी गई।

इस दबिश के दौरान 180 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 03 अभियोग पंजीकृत किए गये। मौके पर दबिश टीम में मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी, हर्ष बाबू आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 झांसी एवं नारायण गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 झांसी तथा आबकारी स्टॉफ सम्मिलित रहे।

चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here