टीकमगढ़ गुड्स शेड पर धर्मकांटा सुविधा प्रारंभ होने से लदे हुए ट्रकों की ऑन-साइट तौल संभव

0
13

झा़सी मंडल द्वारा टीकमगढ़ गुड्स शेड पर धर्मकांटा (वेटब्रिज) संचालन हेतु अनुबंध प्रदान

झांसी। रेल मंडल द्वारा टीकमगढ़ गुड्स शेड पर स्थित धर्मकांटा (वेटब्रिज) के संचालन हेतु मेसर्स अरुश एंटरप्राइजेज को सफलतापूर्वक अनुबंध प्रदान किया गया है। यह अनुबंध पाँच वर्षों की अवधि के लिए वार्षिक ₹5,00,000/- की लाइसेंस फीस पर दिया गया है। इस अनुबंध के माध्यम से आगामी पाँच वर्षों में कुल लगभग ₹29,50,000/- के राजस्व अर्जन की अपेक्षा है।

टीकमगढ़ गुड्स शेड पर धर्मकांटा सुविधा प्रारंभ होने से लदे हुए ट्रकों की ऑन-साइट तौल संभव हो सकेगी, जिससे टर्मिनल पर ट्रकों की अनावश्यक प्रतीक्षा (डिटेंशन) में कमी आएगी। इससे परिचालन दक्षता में सुधार होगा तथा ग्राहकों को अधिक सुगम, त्वरित एवं सुविधाजनक सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी। यह पहल मंडल को प्रतिवर्ष लगभग ₹5 लाख का सतत राजस्व प्रदान करेगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी गुड्स शेड पर लदे हुए ट्रकों की तौल हेतु धर्मकांटा (वेटब्रिज) के संचालन का अनुबंध प्रदान किया गया है। यह कदम गुड्स शेड संचालन एवं लॉजिस्टिक्स सुविधा के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here