झांसी। 19 मार्च को उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत हमराह स.उ.नि सुंदर लाल श्रीवास, आ. विजय शर्मा, आ. हरिकिशन यादव, आ. धरम सिंह मीणा द्वारा एक बाल आरोपी को इंजिनीरिंग विभाग से संबंधित चोरित रेलवे संपत्ति के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर दतिया से दो रिसीवरों को भी चोरित रेलवे संपत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया तथा माल परिवहन में प्रयुक्त छोटा हाथी लोडिंग वाहन को जप्त किया गया। बाल आरोपी के बयानों के आधार पर चोरी में सम्मलित अन्य पाँच अभियुक्तों को वांछित करार किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम मनीष केवट उम्र 16 वर्ष , संजय आदिवासी, उम्र-24 वर्ष, शिवा गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी दतिया म.प्र बताए गए हैं।