झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज संघ झांसी द्वारा महाप्रबंधक के झांसी सी एम एल आर ,कारखाना, विद्युत लोको शेड एवं डीजल लोको शेड विजिट के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में दिए गए ज्ञापन में निम्न मांगे रखी गयीं |
1) सी एम एल आर कारखाने में रिस्ट्रक्चरिंग लागू न होने से कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ ना मिलने के कारण उत्पन्न असंतोष को दूर कर इस समस्या के शीघ्रातिशीघ्र समाधान करने की मांग की गई|
2)सी एम एल आर कारखाने में कोच रिपेयर से संबंधित कराए जाने वाले कार्यो की सीमा का निर्धारण (work analysis) करने की मांग की गई ताकि कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ न बढे साथ ही सी एम एल आर कारखाने में इंसेंटिव स्कीम लागू करने मांग की गई |
3)कारखाना में कार्यरत कर्मचारियो एवं परिजनों के लिए खेलकूद हेतु स्टेडियम का निर्माण कराया जाए|
4) एस बी एफ से मिलने वाली तकनीकी छात्रवृत्ति ₹18000 प्रति छात्र को दिलाई जाए |
5)झांसी कारखाने में सहायक कार्मिक अधिकारी की शीघ्र नियुक्ति की जाए|
6) दया आधार पर होने वाली नियुक्ति में कर्मचारी के आश्रित योग्य पुत्र को लिपिक संवर्ग में भर्ती पर लगी रोक हटा कर उचित आदेश दिए जाएं|
7) एच आर एम एस के द्वारा सभी कर्मचारियों के कल्याण संबंधित कार्य हेतु कारखाने एवं भंडार डिपो के प्रत्येक शॉप ऑफिस में पर्याप्त मात्रा में कंप्यूटर प्रिंटर का हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा सुनिश्चित की जाए |
8) नव निर्माण होने वाली रिफर्बिशमेंट फैक्ट्री के भंडार विभाग को पृथक यूनिट के तौर पर स्थापित किया जाए|
9) बैगन मरम्मत कारखाना सी एम एल आर तथा नवनिर्मित फैक्ट्री के लिए कारखाना चिकित्सालय में पूर्व की भांति महिला डॉक्टर की नियुक्ति की जाए एवं खून की जांच के लिए लैब तथा मरीजों को भर्ती करने के लिए बिस्तर की व्यवस्था की जाए|
10) खेलकूद कोटे के अंतर्गत होने वाली भर्तियां शीघ्र शुरू की जाएं|
11) एनसीआर में जीडीसीई की होने वाली परीक्षा शीघ्र कराई जाए |
12)सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी रेल कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाव का टीका अविलंब लगवाया जाए|
13) यार्ड शाॅप एवं केंद्रीय रसायन एवं धातु कर्म प्रयोगशाला के कर्मचारियों को प्रोत्साहन बोनस दिया जाए|
14) झांसी मंडल रेल चिकित्सालय में पैथोलॉजिकल टेस्ट 24 घंटे करने की व्यवस्था की जाए |
15)दिनांक 23 मार्च 2021 को झांसी से सागर खंड में मालगाड़ी कार्य करते समय चोटिल हुए सहायक लोको पायलट विजय कुमार को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए|
16) विद्युत एवं डीजल शेड के कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण सेफ्टी शूज दिए जाएं|
17) डीजल शेड में विद्युत लोको का अनुरक्षण कार्य कराने हेतु कर्मचारियों की संख्या बढाई जाए एवं उचित प्रशिक्षण दिया जाए |
18) विद्युत एवं डीजल शेड में कार्यरत कांटे वालों की वरीयता मंडल के साथ समायोजित करके पदोन्नति की जाए |
19) विद्युत एवं डीजल शेड कर्मचारियों के लिए ड्रेस एलाउंस देने की प्रक्रिया का शीघ्र समाधान किया जाए |
मीडिया प्रभारी मोहम्मद उमर खान ने बताया कि *संघ* के प्रतिनिधिमण्डल में केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वी जी गौतम, मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, विवेक चढ्ढा, इंद्रविजय सिंह, कामता प्रसाद साहू, संजीव नायक, राजकुमार थापक, जी एस शर्मा, के पी सिंह, अंकित भटनागर, दिनकर, राकेश ,घनश्याम, राजेश कुमार गुप्ता, सुभाष चंद्र बोस इत्यादि शामिल रहे |