झांसी। एन सी आर एम यू की ई एम एस 2 स्टोर ब्रांच झांसी ने महाप्रबंधक को मांगों संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें स्टोर, सी एम एल आर वर्कशॉप, विद्युत विभाग की समस्याएं – 1. जी डी सी ई का एग्जाम जिसका नोटिफिकेशन अक्टूबर 2019 को निकला था शीघ्र कराया जाय। 2. स्टोर विभाग में कल्याण निरीक्षक एवम् विधि सहायक को पदस्थ किया जाय। 3. स्टोर विभाग में आयल टैंक में मौसम के अनुसार मात्रा में कमी वा बढ़त होती है उसके लिए IOC का+ – 4% का वैरिएशन प्रमाण पत्र माना जाय। 4. स्टोर विभाग में कार्मिक अधिकारी पदस्थ किया जाय। 5. ई पास एवम् एच आर एम एस के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाए। 6. शाखा एवम् डिपो स्तर पर पी एन एम शुरू की जाए। 7. विद्युत विभाग में सहायक विद्युत अभियंता को पदस्थ किया जाए। 8. सी एम एल आर वर्कशॉप में रिस्टकचरिंग प्रक्रिया शीघ्र लागू की जाय 9. पी ओ एच से एल एच वी कोच के काम में होने वाले बदलाव के कारण कार्य निर्धारण किया जाय। 10. सी एम एल आर के कर्मचारियों के लिए इन्सेंटिव बोनस स्कीम शीघ्र लागू की जाए। महाप्रबंधक महोदय ने उक्त सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा की और यूनियन को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। महाप्रबंधक से चर्चा के दौरान अध्यक्ष शशी कपूर, सचिव जगत पाल सिंह, मनोज अग्रवाल, आर पी शर्मा, विकास अवस्थी, हेमंत कुमार, आर पी सिसौदिया, संजय तिवारी, नाहर सिंह, याकूब, डी के राठौर, हलीम, अविनाश, देवेन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।