#Jhansi जंगल में एनकाउंटर में तीन शातिर लूट की गाड़ी सहित दबोचे

0
107

झांसी। जिले के थाना बरुआसागर थाना पुलिस व स्वाट ने देर रात जंगल में एनकाउंटर में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई चार पहिया गाड़ी को बरामद कर लिया।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध ओर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरुआसागर थाना पुलिस और स्वाट अपराधियों की धर पकड़ में लगी थी तभी क्षेत्र में अंजनी माता मंदिर के पास जंगल में संदिग्धों के होने की सूचना मिली। सूचना पर दोनों टीमें जैसे ही जंगल में पहुंची तभी संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस टीम को देख तमंचे से फायरिंग कर दी ओर भागने लगे।

पुलिस टीम ने भी घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम अंश साहू निवासी मातन मोहल्ला बबीना, प्रभात रजत निवासी शास्त्री नगर बबीना, अंकुश यादव निवासी लहार बबीना बताए। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस सहित कुछ दिन पूर्व लूटी गई चार पहिया गाड़ी टाटा टैगोर बरामद कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here