अब प्रातः 8 बजे आरती, दोपहर 12 बजे राजभोग चिक, रात 8 बजे आरती, शयन आरती 10.30 बजे
ओरछा मप्र । बुंदेलखंड के निवाड़ी जिले की धर्म नगरी ओरछा में स्थित रामराजा सरकार मंदिर में भक्तों के दर्शन और आरती के समय में 2 फरवरी से बदलाव कर दिया गया है। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
नयी समय-सारणी के मुताबिक, सुबह की आरती अब सुबह 8 बजे होगी। इसके बाद राजभोग चिक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। राजभोग आरती दोपहर 12.30 बजे संपन्न की जायेगी। सायं की आरती रात 8 बजे निर्धारित की गयी है। ब्यारी की चिक रात 10 बजे होगी और अंत में शयन आरती रात 10.30 बजे संपन्न होगी।
मंदिर प्रशासन के मुताबिक, यह समय परिवर्तन वर्ष में 2 बार होता है। यह राजशाही समय से चली आ रही परंपरा अनुसार है। यह बदलाव भक्तों की सुविधा, मौसम की स्थिति और दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया गया है। ताकि श्रद्धालु आसानी से रामराजा सरकार के दर्शन कर पायें।














