झांसी। मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में इंजी. पी एन गुप्ता की अध्यक्षता व जल गुरू महेन्द्र मोदी जल संचय सलाहकार उ. प्र. सरकार के मुख्य आतिथ्य,  श्याम बिहारी गुप्ता सदस्य किसान आयोग के विशिष्ट आतिथ्य व राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य में नगर में जल संचयन हेतु आधुनिकतम तकनीकि पर गोष्टी हुई।
इसमें जल गुरू मोदी ने तकनीकि की जीवित जानकारी हेतु गौसेवा सकरार झाँसी , कामधेनु सम्बर्धन एवं अनुसंधान केन्द्र अम्बाबाय व पी एस फार्म बल्लमपुर रोड के मॉडल पर ध्यानाकर्षित कराते हुये प्रायोगिक रूप से देखे जाने पर बल दिया। गोष्ठी में डॉ डी एस गुप्ता , चेयर पर्सन डॉ केश गुप्ता , अनूप बिन्दल , राजेन्द्र गुप्ता , सुनील सक्सेना , ममता गुप्ता ने अपने प्रश्नों का संतुष्टि पूर्ण समाधान उन्होंने किया। कार्यक्रम का संचालन रंजना उपाध्याय ने व आभार सचिव अनिल कुमार साहू ने व्यक्त किया।