झांसी। रेलवे द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं त्योहार के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 08751/08752 दुर्ग–निजामुद्दीन–दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह होली स्पेशल ट्रेन कुल चार फेरों में चलाई जाएगी, जिसमें दो फेरे दुर्ग से निजामुद्दीन तथा दो फेरे निजामुद्दीन से दुर्ग के लिए संचालित होंगे।
ट्रेन संख्या 08751 दुर्ग–निजामुद्दीन होली स्पेशल का संचालन 01 मार्च 2026 एवं 02 मार्च 2026 को किया जाएगा, जबकि ट्रेन संख्या 08752 निजामुद्दीन–दुर्ग होली स्पेशल का संचालन 02 मार्च 2026 एवं 03 मार्च 2026 को किया जाएगा। ट्रेन में कुल 20 एलएचबी कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 08751 दुर्ग–निजामुद्दीन होली स्पेशल दुर्ग स्टेशन से प्रातः 10:45 बजे प्रस्थान कर रायपुर जंक्शन (11:20/11:25 बजे), उसलापुर (13:20/13:30 बजे), पेंड्रा रोड (14:55/14:57 बजे), अनुपपुर जंक्शन (15:40/15:45 बजे), शहडोल (16:20/16:22 बजे), उमरिया (17:14/17:16 बजे), कटनी मुड़वारा (19:30/19:40 बजे), दमोह (20:48/20:50 बजे), सागर (21:50/21:55 बजे), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (03:35/03:45 बजे), आगरा कैंट (07:55/08:00 बजे), मथुरा जंक्शन (08:55/09:00 बजे) होते हुए अगले दिन निजामुद्दीन स्टेशन पर 11:10 बजे पहुँचेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 08752 निजामुद्दीन–दुर्ग होली स्पेशल निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर मथुरा जंक्शन (14:05/14:10 बजे), आगरा कैंट (15:10/15:15 बजे), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (21:25/21:30 बजे), सागर (03:35/03:40 बजे), दमोह (04:58/05:00 बजे), कटनी मुड़वारा (07:05/07:10 बजे), उमरिया (09:00/09:02 बजे), शहडोल (10:05/10:07 बजे), अनुपपुर (10:55/11:00 बजे), पेंड्रा रोड (11:45/11:47 बजे), उसलापुर (14:10/14:20 बजे), रायपुर जंक्शन (16:50/16:55 बजे) होते हुए दुर्ग स्टेशन पर सायं 18:20 बजे पहुँचेगी।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी एवं ठहराव की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, एनटीईएस अथवा रेल पूछताछ सेवा से अवश्य प्राप्त कर लें।














