वीरांगना झलकारी बाई की जन्म स्थली पर स्मारक बना, पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करें : राजकुमार दास 

0
6

झांसी में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिला कार्यालय का शुभारंभ 

झांसी। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के विस्तार के तहत इलाइट चौराहा के निकट जिला कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजकुमार दास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव प्रसाद वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव व बिहार प्रदेश प्रभारी जगदीश माहौर, राष्ट्रीय सचिव राम लखन, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्याम बिहारी मित्रा ने संयुक्त रूप से किया।

उक्त अतिथियों ने इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के बैनर तले भारत की महान योद्धा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम महिला सेनापति शहीद वीरांगना झलकारी बाई कोरी के पैतृक गांव भोजला पहुंच कर वीरांगना के छठवीं पीढ़ी 85 साल के बुजुर्ग मंगल सिंह से आशीर्वाद लिया और वीरांगना के सभी वंशजों को पगड़ी पहना कर व वीरांगना झलकारी बाई की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। मंगल सिंह को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार आर्य व झांसी के जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा मामा ने तलवार भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर राजकुमार दास ने प्रदेश व भारत सरकार से मांग की कि वीरांगना के वंशजों को खेती के लिए जमीन दी जाए, भोजला गांव में वीरांगना की याद में उनकी जन्मस्थली को स्मारक बना कर इस गांव को विशेष दर्जा देते हुए चहूंमुखी विकास कर पर्यटक स्थल में स्थापित किया जाए जिससे पूरे भारत के लोग खासकर महिलाएं वीरांगना झलकारी बाई से प्रेरणा लेकर के अपने आप को स्वावलंबी और बहादुर बनाने को प्रेरित हो।

इसके उपरांत राज्य संग्रहालय ऑडिटोरियम में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की सभा हुई जिसमें मुख्य अतिथि राजकुमार दास, विशिष्ट अतिथि जगदीश माहौर, शिव प्रसाद वर्मा और श्याम बिहारी मित्र, राम लखन कोरी, नागेश्वर नाथ कोरी, सुधीर कुमार आर्य, प्रीति कमल, पूर्व कोषाध्यक्ष राकेश कोरी, प्रदेश सचिव प्रमिला चन्द्रा, जगदीश प्रसाद आदि ने संबोधित किया।

सभा में मुख्य रूप से आनंद गुप्ता, शिवम वर्मा, लियाकत अली शब्बाक, शिव शंकर माहौर, मुन्नालाल भारती, महिंद्रा आर्य, हरी किशोर वर्मा, शशि रिटायर सूबेदार, आरपी वर्मा, संजय सेवनिया, करतार सिंह, अरविंद शाक्यवार, राम अवतार, प्रमोद कुमार पप्पी, विक्की माहौर, दीपक कोरी, मीना वर्मा, सुषमा आदि स्थानीय लोगों ने इस समारोह में भाग लिया और पार्टी के नेताओं का जोरदार स्वागत किया।

अंत में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के तत्वावधान में सफल आयोजन के आयोजक सुधीर कुमार आर्य व राकेश वर्मा मामा को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व बिहार प्रदेश प्रभारी जगदीश माहौर ने वीरांगना झलकारी बाई की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here