स्वर्णकारों, व्यापारियों, दुकानदारों की सुरक्षा चिंतनीय : कश्मीरा सिंह राजपूत 

0
8

गृह मन्त्री अमित शाह से मिलेंगे कहा स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष 

झांसी। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीरा सिंह राजपूत ने स्वर्णकारों, व्यापारियों, दुकानदारों की सुरक्षा के विषय पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा देश में हर रोज़ एक से एक बड़े स्वर्णकारों , व्यापारियों और दुकानदारों के साथ दुःखद कांड हो रहे हैं ऐसे लगता हैं देश के तक़रीबन सभी प्रदेशों में गैंगस्टर ही हुक्मरान हैं।

उन्होंने कहा कि आये दिन हत्याएं, फिरौती, चोरी, डकैती हो रही है, व्यापारी हों या घर परिवार कोई सुरक्षित नहीं है। अपराधी लूट, हत्याएं खुलेआम करते है, बिना किसी ख़ौफ़ के लोगों से पैसे की वसूली करते हैं जो कोई बोलने या शिकायत करने की कोशिश करते हैं आपनी मौत को गले लगाते हैं।

उन्होंने कहा कि शर्मनाक तरीक़े से आये दिन कत्लेआम हो रहा हैं – क़ानून या पुलिस का कोई दबाव नही है। स्वर्णकारों और स्वर्ण व्यवसायी की इसी समस्या पर “अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ” के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत ने कहा क़ानून की बेक़दरी हो रही हैं, यह एक नई किस्म का देश मे उग्रवादी पनपने लगा है, सरकार को व्यापारियों, दुकानदारों और स्वर्णकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए, इस विकराल हो रही हिंसा समस्या सम्बंधी बहुत जल्द 7 मेम्बरों की टीम देश के गृह मन्त्री अमित शाह से दिल्ली मे मिल कर दुखदाई होती जा रही इस तरह की क़ानूनी स्थिति पर गम्भीरतापूर्वक आपनी बातचीत करेंगे।

उन्होंने कहा कि बहुत से व्यापारी बिगड़ते क़ानूनी हालातों को देखते हुए आपने कारोबार को बंद करने को मजबूर हो रहे हैं, क्योंकि स्वर्ण व्यवसायी लोगों का जीवन और व्यवसाय सुरक्षित नहीं है, बहुत सारे अपराधी पकड़े नहीं जाते कोई पकड़ा गया तो लूटपाट के शिकार हुए लोगों को अधिकतर कोई समान वापस नहीं मिल पाता, जो लोग व्यापारी लुटेरों द्वारा मारे जाते हैं उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिलता अधिकतर अपराधियों को सजा नहीं मिलती देश में उग्रवाद के काले बादल मुश्किल से ख़त्म हुए थे। अब वही हालात फ़िलहाल फिर से बनते दिखाई देने लगे है, अधिकारी और लीडर तो खुद गनमैनो की फौज लेकर चलते है लेकिन आम नागरिकों को सुरक्षा कौन देगा-?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here