झांसी। उत्तर मध्य रेल झाँसी मंडल से बुधवार को 23 रेल कर्मचारी सेवा निवृत  हुए। वर्तमान में कोविड-19 की परिस्थितियों के कारण कार्यालय में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित नहीं किया जा रहा है I सेवानिवृत्ति होने वाले संबंधित समस्त कर्मचारियों को अन्तिम भुगतान रू. 6,82,57,181/- एनईएफटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में पहुचाया गया है I समस्त प्रपत्रों एवं पी.पी.ओ को तैयार कर संबंधित कल्याण निरीक्षकों के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को घर पर ही उपलब्ध कराये जा रहे हैं। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश अनुसार वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी के सभाकक्ष में रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह पर रेल मंत्री का संबोधन मंडल के सेवानिवृत्त सीमित कर्मचारियों को यूटयूब के माध्यम से दिखाया गया। उपस्थित कर्मचारियों का आभार मंडल कार्मिक अधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा प्रकट किया गया।