ट्रांसपोर्ट से उड़ाए 1.3 लाख रूपए बरामद, नौकर को साथी सहित किया गिरफ्तार

0
27

झांसी। बुंदेलखंड के बड़ागांव पुलिस ने ट्रांसपोर्ट से उड़ाए एक लाख तीन सौ रूपए के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक  ट्रांसपोर्ट पर काम करने वाला नौकर है।

पुलिस ने बताया कि थाना नवाबाद क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर निवासी विनय नारवानी ने बताया कि 01 फरवरी को उनकी ट्रांसपोर्ट से रुपए चोरी चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जाँच के दौरान सोनू कुशवाहा और अरविन्द विश्वकर्मा (28 ) निवासी बड़ागांव के नाम प्रकाश में आये ।

मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने आरोपी सोनू व अरविन्द को बराटा घाट पुलिया थाना बडागांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अरविन्द ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट में काम करता था और उसी ने अपने दोस्त सोनू के साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट पर चोरी को अंजाम दिया था।

पुलिस ने दोनों के पास से एक लाख तीन सौ रूपए चोरी के बरामद किये गए। दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here