– रोका- टोकी अभियान चलाकर करेंगे जागरूक

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के केंद्रीय कार्यालय पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी व्यापारिक संगठनों की सहमति से 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक स्वैच्छिक बंदी पर रणनीति बनाई व तय किया गया कि इस बार स्थानीय बाजारों को स्वैच्छिक बंदी की जिम्मेदारी दी जाए। बाजारों में व्यापारियों से स्वैच्छिक बंदी की अपील की जाए व्यापार मंडल कोई भी प्रतिष्ठान जबरदस्ती बंद नहीं कराएगा, आवश्यक वस्तु दवाई, दूध, दही, फल एवं सब्जी की दुकानें स्वैच्छिक बंदी के अंतर्गत नहीं आएंगी। 21 अप्रैल से व्यापार मंडल द्वारा रोका टोकी अभियान भी चलाया जाएगा एवं बिना मास्क के व्यापारी ग्राहक को अपना सामान भी नहीं देंगे एवं उनका बहिष्कार करेंगे।बैठक मैं कैट के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दांगी, ओरछा गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष चौधरी नफीस, छावनी व्यापार मंडल के महामंत्री विजय गुप्ता, झोकन बाग व्यापार मंडल के दीपक गुप्ता, मिनर्वा चौराहा व्यापार मंडल के मोहम्मद इम्तियाज, मानिक चौक व्यापार मंडल की अध्यक्ष अतुल जैन व महामंत्री विवेक सेठ, बड़ा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश बिरथरे, गांधी रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सुभाष गंज व्यापार मंडल के संजय सराफ, टंडन रोड व्यापार मंडल सीपरी के अध्यक्ष पंकज शुक्ला, आर्य कन्या चौराहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश जैन, आवास विकास व्यापार मंडल के महामंत्री शैलेश भाटिया, इलाइट चौराहा व्यापार मंडल के भरत गुप्ता, सीपरी बाजार व्यापार महासमिति के अध्यक्ष बंटी वशिष्ट व महामंत्री अजय चड्ढा, गणेश चौराहा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदार कृष्ण पाल सिंह,शिवाजी नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णा राय, गौरव मर, अमित सेठ, रोहित गुप्ता, दिलीप सिंघल, शकील खान आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन युवा के जिला अध्यक्ष मनीष रावत ने एवं आभार कैट के जिला महामंत्री मयंक परमार्थी ने व्यक्त किया।