झांसी : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने कचहरी चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चार -चार लोगों की श्रंखला में मौन प्रतिवाद शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया।


आंंदोलन के प्रथम चरण में शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, प्रदेश महासचिव राहुल राय, वरिष्ठ गांधीवादी नेता राजेंद्र रेजा, सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मनीराम कुशवाहा ने मौन व्रत किया। द्वितीय चरण में जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष भगवान दास कोरी के निर्देशन पर प्रिंस कटिहार, गिरजा शंकर राय, विनोद वर्मा, अनिल कुशवाहा तृतीय चरण में महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष मुन्नी देवी अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस नीता अग्रवाल, चतुर्थ चरण में युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुणाल सूरी, बबीना विधानसभा अध्यक्ष आमोद जैन, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस शिव कुमार खटीक, पंचम चरण में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नफीस मकरानी, अजहर खान, अभिषेक प्रताप सिंह ,मीजान मकरानी आदि ने  क्रमश: मौन व्रत कर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग की।