# Jhansi ताकि सिग्नल साफ़ साफ़ दिखें व ओएचई बाधित न हो 

0
10

झांसी मंडल में सिग्नल व ओएचई के आसपास पेड़ों की नियमित कटाई-छंटाई

झांसी। रेल मंडल द्वारा रेल परिचालन को सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने के लिए सिग्नलों, रेलवे ट्रैक तथा ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) के आसपास स्थित पेड़ों पर लगातार निगरानी रखी जाती है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि किसी भी पेड़ की शाखा ट्रैक, सिग्नल या बिजली की तारों को नुकसान न पहुँचा रही हो। इसके साथ ही रेल कर्मचारी दिन-रात पैट्रोलिंग कर प्रत्येक स्थान पर सतर्क नजर रखते हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते दूर किया जा सके।

इसी क्रम में जनवरी 2026 माह के दौरान झांसी मंडल में सिग्नल दृश्यता में बाधा उत्पन्न करने वाली तथा ओएचई के समीप स्थित 438 पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई की गई। इस कार्य से सिग्नल स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं तथा बिजली आपूर्ति व्यवस्था की विश्वसनीयता में भी सुधार हुआ है।

मंडल द्वारा यह कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है और अब तक कुल 7205 पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई की जा चुकी है। रेल कर्मचारियों की सतत निगरानी, पैट्रोलिंग एवं त्वरित कार्रवाई से रेल संरक्षा को और मजबूत किया गया है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवा उपलब्ध हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here