झांसी। प्राचीन मडिया महादेव मंदिर प्रांगण में 12 फरवरी से पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही 13 फरवरी से श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वृंदावन से पधारे हरिवंश दास राम कथा का गायन करेंगे। उक्त कार्यक्रम में अनेकों संत वशिष्ठ जान सम्मिलित होंगे।
15 फरवरी को शिव बारात सुबह 10:00 बजे बड़ा बाजार से प्रारंभ होकर मडिया महादेव मंदिर तक आएगी। उक्त कार्यक्रम में सहभागिता हेतु संपूर्ण झांसी का समाज आमंत्रित है। उक्त कार्यक्रम हिंदू समन्वय मंच हिंदू उत्सव महा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी मंदिर के महंत रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक अंचल अरजारिया ने दी। इस दौरान मानस द्विवेदी एवं कल्प महाराज अभिषेक मिश्रा, अर्जुन पंडित, अर्पित शर्मा आदि उपस्थित रहे।














