बेकाबू ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को रौंदा, 16 मौतें, 26 घायल

0
16
Oplus_16908288

शीतला माता मंदिर के पास दुखद हादसा, 9 अधिकारी निलंबित

ग्वालियर मप्र। चीनौर रोड पर ढलान के पास शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि के बाद 1.30 बजे बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इस हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 2 पुलिसकर्मी सहित 26 लोग घायल हो गये है। इनमें 7 की हालत नाजुक है। सभी श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिये सड़क किनारे लाइन में लगे थे। तभी चीनोर की तरफ से आ रहे धान से भरे ट्रक ने लगभग 70 डिग्री के ढलान पर बेकाबू हो कर मौत का तांडव कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ढलान पर ट्रक पुलिस चेकपोस्ट को तोड़ते हुए लोगों को कुचलकर मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया। इससे मंदिर की दीवार ढह गयी। कई लोग मलबे में दबे गये। घायलों को जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चालक ने पुलिस को बताया कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था।

इस मामले में लापरवाही पर सिटी एसपी को हटा दिया गया है। 8 अधिकारी-पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया। इनमें 4 टीआई है। कलेक्टर रूचिका चौहान के अनुसार ट्रक श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को कुचलते हुए मंदिर के एंट्री गेट से टकरागया। टक्कर से मंदिर की दीवार ढह गयी। दीवार गिरने से 40-50 श्रद्धालु भी मलबे में दब गये थे। शीतला माता मंदिर की घटना में 13 लोगों की मौत की पुष्टि 1000 बिस्तर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने की है। उनके अनुसार हादसे में 29 लोग घायल हुए है। जिनमें से 7 की हालत नाजुक है। अन्य अस्पतालों में भर्ती मरीजों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल 13 लोगों की मौतों की जानकारी उपलब्ध है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here