अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह सहित 25 वर्षों से समर्पित सपा कार्यकर्ताओं को ‘समाजवादी रत्न

0
42

झांसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मिर्ज़ा करामत बेग ने बताया कि बुन्देलखण्ड के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम रोशन किया है। डॉ. यादव को इन्टरनेशनल कोआपरेटिव अलायंस एशियन पैसिफिक (ICA-AP) के अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जापान के बाद उन्होंने अब श्रीलंका में लहराया परचम।

मिर्ज़ा करामत बेग ने कहा कि यह झांसी और समूचे बुन्देलखण्ड के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि 25 वर्ष पुराने पार्टी के सिपाहियों को मिलेगा ‘समाजवादी रत्न’ सम्मान। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में 07 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से झाँसी में एक विशाल सम्मान समारोह का आयोजन बस स्टैंड रोड पर स्थित कुंज वाटिका विवाह घर में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि इस समारोह में केवल डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव का ही अभिनंदन नहीं होगा, बल्कि समाजवादी आंदोलन के उन कर्मठ योद्धाओं को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने जीवन के 25 वर्ष या उससे अधिक समय निस्वार्थ भाव और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को दिए हैं। इन समर्पित कार्यकर्ताओं को ‘समाजवादी रत्न’ की उपाधि से नवाजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि समारोह में समाजवादी पार्टी के झाँसी जनपद के तमाम वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और भारी संख्या में पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश सचिव सुदेश पटेल, पूर्व मंत्री अजय सूद, अर्जुन सिंह यादव, संजय पाल, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here