नागपुर से दिल्ली जा रहे थे युवक
डबरा मप्र (संवाद सूत्र)। बुधवार को डबरा के नजदीक अनंतपेठ रेलवे यार्ड में 12615 जीटी एक्सप्रेस से गिर कर 2 युवकों की मौत हो गयी। दोनों युवक यूपी के शाहजहांपुर जिले के निवासी थे। मुंबई से लौटते हुए नागपुर से दिल्ली से दिल्ली की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान अरवाज अली 23, मोहम्मद अयान 19 के रूप में की गयी है। यह घटना डबरा रेलवे स्टेशन से करीब 10 किमी दूर अनंतपेठ रेलवे यार्ड में किमी नम्बर 1191-2 पर 28.30 पर हुई है।
मजदूरी के लिये नागपुर से दिल्ली जा रहे थे
बताया गया है कि दोनों युवक मजदूरी करते थे। नागपुर से दिल्ली मजदूरी के लिये जा रहे थे। वह ट्रेन के जनरल कोच में सवार थे। घटना के शिकार हुए उनके अन्य 3 साथियों ने रेलवे हेल्पलाइन पर घटना की खबर दी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी साहब सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक के किनारे दोनों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले। मौके पर मिले एक चालू मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क किया गया, जिसके बाद युवकों की पहचान सुनिश्चित हुई। परिजनों ने डबरा पहुंचकर शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की है।
रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना एक हादसा थी। आत्महत्या थी या मौत का कोई अन्य वजह थी। पुलिस युवकों के साथ यात्रा कर रहे उनके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।













