आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन झांसी मंडल की एक और उपलब्धि
झांसी। उमरे के झांसी मंडल के ओरछा -मटोन्ध खंड में अमानवीय ई आई 12 घंटे का रोस्टर के उन्मूलन हेतु आइस्मा लगातार प्रयास कर रही थी। 29 अप्रैल को  प्रयागराज मुख्यालय द्वारा जारी पत्र अनुसार इस खण्ड में रेल परिचालन सामान्य होने पर ई आई 12 घण्टे के स्टेशन मास्टर्स के ड्यूटी रोस्टर को कॉन्टिनयस रोस्टर 8 घंटे में परिवर्तित करने का अनुमोदन कर दिया गया है।इससे इससे सभी स्टेशन मास्टर्स में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई 2006 से आइस्मा लगातार इसके लिए संघर्ष कर रही थी जिसके लिए जोनल अध्यक्ष एस एस परिहार एवं ए एन तिवारी द्वारा लगातार संघर्ष किया 29 जुलाई 2006 को पहली बार वर्क स्टडी जॉब एनालिसिस हुआ तभी से लगातार संघर्ष जारी रहा 29 जुलाई 2018 को पुनः दूसरी बार जॉब एनालिसिस हुआ जिसमें कार्य के घन्टे मानक से अधिक आंके गए और श्रमायुक्त द्वारा इसके लिये रेलवे प्रशासन को कहा गया तभी से मामला मंडल से मुख्यालय के बीच अटका रहा। झांसी मंडल के द्वारा बिना अतिरिक्त राजस्व व्यय किये इस ड्यूटी रोस्टर को परिवर्तित करने के लिए तैयार होने पर मुख्यालय में अनुमोदन हेतु फ़ाइल लंबित थी। अब प्रयागराज मुख्यालय द्वारा इसके परिवर्तन हेतु अनुमोदन पत्र जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही ओरछा मटोन्ध खंड के स्टेशन मास्टर्स को 12 घंटे के ड्यूटी रोस्टर से निजात मिलेगी। आइस्मा मंडल कार्यकारणी द्वारा श्री परिहार व श्री तिवारी को उनके संघर्ष एवम मंडल रेल प्रवंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रवन्धक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबन्धक आदि सभी अधिकारियों एवं निरीक्षकों, स्टेशन मास्टर्स साथिओं का उनके सकारात्मक सहयोग के लिए उनका हार्दिक धन्यबाद ज्ञापित किया गया।