बुंदेलखंड राज्य की हुंकार : गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा का चौथा चरण खरेला से शुरू

0
73

महोबा। बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर चल रही “गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा” का चौथा चरण श्रृंगी ऋषि आश्रम, खरेला (जनपद महोबा) से जोश-खरोश से प्रारंभ हो गया। यात्रा का नेतृत्व राजा बुंदेला (उपाध्यक्ष, बुंदेलखंड विकास बोर्ड एवं अध्यक्ष, बुंदेली सेना) ने किया।

इस अवसर पर राजा बुंदेला ने जन समूह को संबोधित करते हुए पृथक बुंदेलखंड राज्य की आवश्यकता और औचित्य को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन बुंदेलखंड के भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र से लगभग 68 प्रतिशत पलायन हो रहा है, जिसका मुख्य कारण रोजगार की कमी है। क्षेत्र के लोग रोजी-रोटी के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।

राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य बनने से किसानों और मजदूरों का पलायन रुकेगा तथा चपरासी से लेकर उपजिलाधिकारी तक के अनेक पद सृजित होंगे, जिनमें बुंदेलखंड के युवाओं को रोजगार मिलेगा।

कार्यक्रम को संतोष कुमार सिंह (चेयरमैन, खरेला), प्रताप बुंदेला (किसान नेता), शिवम चौहान (जिलाध्यक्ष, बुंदेली सेना, जालौन), जयराम सिंह बछेउरा, सुरेंद्र पाल सिंह, कालूराम प्रजापति, दीपाली सिंहा चेयमैन बुंदेलखंड एकता फाउंडेशन ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बुंदेलखंड राज्य अवश्य बनेगा और राज्य बनने के बाद विकास के नए मापदंड तय करेगा। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा बुंदेलखंड की लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाने और जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

यात्रा के दौरान जगह-जगह “बुंदेलखंड तो लेंगे-लेंगे” के नारे गूंजते रहे तथा विभिन्न स्थानों पर पदयात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए एकजुट होकर साथ चलने का संकल्प लिया। यात्रा रिवई, जितौरा,सहित कई ग्रामों में भी निकाली गई।

उल्लेखनीय है कि यह पदयात्रा पहले चरण में ललितपुर, झांसी, उरई (जालौन), हमीरपुर से होकर गुजर चुकी है और अब महोबा जनपद के खरेला नगर से चौथे चरण का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राजा बुंदेला के साथ सुबोध सिंहा एकता फाउंडेशन, अमित पटेरिया, सर्वेश सिंह मुखिया, संजय राज बुंदेला,रघुराज यादव बांदा, राजा पाण्डेय , धर्मेंद्र सूर्यवंशी, राजेंद्र तिवारी पत्रकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here