5 कर्मचारी घायल, निजी अस्पताल में भर्ती, जांच जारी
ग्वालियर (संवाद सूत्र)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित भारतीय रेलवे की सिथौली रेल स्प्रिंग फैक्ट्री में गुरुवार अपरान्ह को मेंटेनेंस कार्य के दौरान वायलर से अचानक गैस रिसाव से लगी आग से अफरातफरी मच गई। इस बड़े हादसे में आग लगने से पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए । सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग को दमकल दस्ते की मदद से काबू में कर लिया गया। स्प्रिंग फैक्ट्री के अधिकारी बायलर स्थल पर निगाह बनाये हुये है। मामले की जांच की जा रही है।
यह घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिथौली रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में हुई। सिथौली रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में गैस रिसाव की जानकारी लगते ही फैक्ट्री के अधिकारी व बचाव दल के सदस्य वहां पहुंचे और पहले गैस रिसाव रोकने की कार्रवाई कर तत्काल गैस से प्रभावित हुये पांचों कर्मचारियों को नजदीक के आईटीएम हास्पीटल में भर्ती कराया गया है।
रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में बॉयलर गैस रिसाव में कौशल श्रीवास्तव, योगेश कॉन्ट्रैक्ट एम्प्लॉई, शब्बीर कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी, हेमंत चैबे टेक-एमडब्ल्यू, अमर सिंह प्राइवेट एम्प्लॉई की तबियत झुलसने व गैस प्रभाव से प्रभावित हुई हैं। सभी को अर्द्धमूर्छित अवस्था में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक उनके उपचार में लगे हैं।
दरअसल रेल स्प्रिंग फैक्ट्री में एन्युअल मेंटीनेंस के दौरान यह हादसा हुआ। घायल हुये चार कर्मचारी मेसर्स ताईकिशा कान्ट्रेक्टर कंपनी व एक रेलवे सेवा से जुड़े हुये है और सभी का आईटीएम हास्पीटल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है। फिलहाल डीआरएम द्वारा घटना की जांच के आदेश दे दिये गये हैं। स्प्रिंग फैक्ट्री के अधिकारी बायलर स्थल पर निगाह बनाये हुये है।
दोषी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
झांसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी एम के सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में RSK में आग लगने की घटना हुई।
M/S ताइकिशा के कर्मचारी पहले से खराब मशीन को ठीक करने का काम कर रहे थे। इस घटनाक्रम में 5 ( 1 Railway, 4 private ) लोग झुलस गए। RSK टीम की तुरंत कार्रवाई से, उन्हें 10 मिनट के अंदर पास के ITM अस्पताल में ले जाया गया। सभी खतरे से बाहर हैं। आग को फायर एक्सटिंग्विशर से 10 मिनट के अंदर बुझा दिया गया और उसे फैलने से रोका गया। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।













