रेलवे कालोनी में समस्याओं पर चर्चा, केयर कमेटी ने स्थल निरीक्षण कर निदान का आश्वासन दिया

0
97

एनसीआरएमयू से कमेटी के सदस्य कॉ सुरेन्द्र सिंह यादव ने समस्याओं को बताया 

झांसी। 5 फरवरी को रेलवे कॉलोनी केयर कमेटी की मीटिंग हुई जिसमें एनसीआरएमयू से कमेटी के सदस्य कॉ सुरेन्द्र सिंह यादव ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ रेलवे कॉलोनी की समस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की और मीटिंग के बाद कॉलोनी का इंस्पेक्शन कराया।

इस दौरान अधिकारियों ने कॉलोनी की समस्याओं का स्थल निरीक्षण कर समझा और समस्याओं के समाधान का आश्वाशन दिया। इस दौरान सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी, सहायक मंडल अभियंता लाइन, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक, सहायक मंडल विद्युत अभियंता सामान्य, सहायक सिग्नल एवं दूर संचार अभियंता, सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी, सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त उपस्थित रहे।

सदस्य कॉ सुरेन्द्र सिंह यादव ने कॉलोनी की समस्याएं गिनाई । इसमें 1 रेल आवासों आर बी 1,2,3 टाइप में कमरों में फर्श में टाइल्स लगाए जाएं, 2 आवासों की छतों में बारिश के समय पानी टपकता है छतों में टीन शेड या कंक्रीट लगाई जाए, 3 सभी आवासों में मेन गेट से रोड तक एपेक्स लगाए जाएं, 4 आवासों के विगत कई वर्षों से खिड़की दरवाजे पेंट नहीं हुए करवाए जाएं, 5 सभी आवासों की पुताई प्रतिवर्ष दीपावली पर कराई जाए, 6 आवासों की फैंसिंग टूटी है जिससे आवारा पशु घुसते हैं फैंसिंग सही कराई जाए, 7 अधिकतर आवासों के पीछे और बाथरूम के दरवाजे जर्जर हो गए हैं नए लगाए जाएं, 8 आर बी 1 एवं 2 की नालियां टूटी हैं गंदा पानी बाहर बहता रहता है और उन्हीं नालियों में कहीं कहीं पानी सप्लाई की पाइप लाइन बिछी है पाइपों में ज्वाइंट हैं उन्हीं ज्वाइंटों से पीने के पानी में नालियों की गंदगी का पानी भी आ जाता है जिसे कर्मचारियों का परिवार पीता है। इससे संक्रमण की संभावना बढ़ती है, अतः नालियां और पाइप के ज्वाइंट सही कराए जाएं, 9 अधिकतर आवासों के सेप्टिक टैंक टूटे हैं जिससे गंदगी बाहर बहती है टैंक सही कराए जाएं, 10 आर बी 1 के सामने कलारी के चौराहे के सामने नालियां टूटी हैं और वहां नाले पर कचरे का ढेर डाला गया है वहां गंदा पानी रोड पर बहता रहता है जिससे निकलने पर परेशानी होती है सही कराए जाएं, 11 टी आर एस कॉलोनी 970 ब्लॉक के सामने कचरा हटा कर पार्क बनाया जाए और मेन रोड की तरफ बाउंड्री बनाई जाए जिससे कॉलोनी सुरक्षित रह सके, 12 कॉलोनी में झाड़ियों की भरमार है जिससे मच्छर कीड़े मकोड़े पनपते हैं झाड़ियों कटवाई जाएं, 13 कॉलोनी में हैंड पंप लगाए जाएं, 14 टी आर एस कॉलोनी के सेप्टिक टैंक टूटे हैं सही कराए जाएं, 15 पश्चिम कॉलोनी में एक पार्क बनाया जाए, 16 कॉलोनी की नालियों में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया जाए, 17 जो भी आवास खाली पड़े हैं जिन्हें कोई लेने वाला नहीं है उन आवासों को प्रयागराज की तरह 90 दिन में स्वतः दूसरे पूल में चले जाएं ताकि जरूरतमंदों को आवास मिल सकें, 18 अधिकतर आवासों की वायरिंग पुरानी है नई वायरिंग कराई जाए, 19 पश्चिम कॉलोनी में महात्मा गांधी स्मारक स्कूल के पास एक बोर्ड लगाया जाए जिससे पश्चिम रेल्वे कॉलोनी झांसी लिखा हो, 20 पश्चिम रेल्वे कॉलोनी में पांच नंबर बिजली घर के सामने आवासों को इंगित करता एक बोर्ड लगाया है वह बहुत छोटा है बड़ा लगाया जाए, 21 सी एम एल आर कॉलोनी की बाउंड्री में कंटीले तार लगाए जाएं, 22 क्वार्टर कॉलोनी से कचरा नियमित उठवाया जाए और पीछे सिविल की तरफ से नाला आ रहा जिसकी पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं है गंदा पानी कॉलोनी में बहता रहता है सही कराया जाए, 23 कॉलोनी में सड़के टूटी है बनाई जाए, 24 पुराने फिल्टर हाउस में एक पम्प खराब है एवं नए फिल्टर हाउस में भी एक पम्प खराब है, बाबेडी में डी जी नहीं चलता है एवं नोटघाट में 300 एच पी का पम्प खराब है व्यवस्था सही कराई जाए ताकि पानी की आपूर्ति बाधित न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here