झांसी के स्किल्ड इन्डिया सोसायटी की अनोखी पहल

झांसी। भारत में COVID-19 की दूसरी लहर ने कहर बरपाया है, बहुत से लोग कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए बेड, आक्सीजन, प्लाज्मा के लिए भटकते रह जाते हैं। कई लोग जानकारी सोशल मीडिया व आसपास के लोगों से मदद मांग रहे हैं। वे अपने परिवार के सदस्यों और अन्य प्रियजनों के लिए चिकित्सा संसाधन खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

झाँसी भी इस समस्या से अछूता नहीं है | इस हालत को देखते हुए झांसी के प्रशासन द्वारा लगातार जन मानस को समस्याओंंंके समााधान व सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है | पर फिर भी जरूरत मंदो को अस्पताल में बेड , ऑक्सीजन सिलेंडर, प्लाज्मा और दवाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त कराने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है | अनेक प्रयासों के बाद भी लोगो को सही स्थिती प्राप्त नहीं हो पा रहे थी |
स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के डायरेक्टर नीरज सिंह ने बताया के स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के उपक्रम DIALSIS की टीम ने इस समस्या का हल एक वेबसाइट dialsis.in बनाकर निकाला | उत्तर प्रदेश में पहली बार झांसी में रिक्त वेंटिलेटर की लाइव अवेलेबिलिटी के जानने का विकल्प दिया गया है जिसके साथ साथ वेबसाइट पर कोरोना से सबंधित सभी सेवाएँ कोविड वैक्सीन, ब्लड/प्लाज्मा, खाली बेड/वेंटिलेटर, एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर, सेनिटाइजेशन, मेडिकल स्टोर, टेस्ट लैब्स, ऑनलाइन डॉक्टर सलाह के अलावा कोरोना से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारियां मौजूद है | नीरज सिंह ने अपील की ज्यादा से ज्यादा लोग लिंक को जरूरतमंद को शेयर करके आप भी दूसरे की लाइफ बचाने मै अपना योगदान दे सकते है।
इस वेबसाइट को प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है | वेबसाइट पर कोरोना से सबंधित सभी सेवाएँ जैसे बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयों आदि कि जानकारी उपलब्ध है | साथ ही हॉस्पिटल अवेलेबिलिटी का एक लाइव आप्शन है, जहाँ पर हॉस्पिटल लगातार खाली बिस्तर, वेंटिलेटर की जानकारी अपडेट कर रहे है | जिससे कोई भी जरुरतमन्द जानकारी देख कर लाभ ले सकता है | इस वेबसाइट पर डाटा अपडेट का काम प्रशासन कि निगरानी में हो रहा है | यहाँ उपलब्ध डाटा सही एवं सटीक है और पल-पल की लाइव जानकारी मिल रही है | ये वेबसाइट कोरोना काल में झाँसी वासियों के लिये संजीवनी बन कर सामने आई है |