झांसी। विद्युत लोको शेड झांसी में कर्मचारियों को कोविड-19 जनित बीमारियों की जानकारी तथा कोराना वैक्सीन लगवाने में उत्पन्न संदेहों को दूर किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के दिशा-निर्देशन में इलेक्ट्रिक लोको शेड झांसी वर्तमान की कठिन परिस्थितियों में भी लोको की मरम्मत कर भारतीय रेल में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रहा है। देश के एक कोने से दूसरे कोने तक निर्बाध रूप ऑक्सीजन की आपूर्ति हेतु, ऑक्सीजन स्पेशल का वर्तमान में संचालन किया जा रहा है इसके अलावा जरूरी सामान की ढुलाई के लिए मालवाही रेलगाड़ियों एक शहर से दूसरे शहर तक आपूर्ति के साथ – साथ 100 से अधिक मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों के संचालन में इलेक्ट्रिक लोको शेड की प्रमुख भूमिका है। इन गाड़ियों के संचालन के लिए इंजन लोको शेड द्वारा उपलब्ध कराए जाते है।
कोविड 19 के विपरीत हालात में इलेक्ट्रिक लोको शेड के कर्मचारियों को उत्साह वर्धन हेतु ऑनलाइन सेमिनार में कोविड-19 से बचाव के उपाय के बारे में विस्तार से बताया गया। कोराना वैक्सीन लगवाने में उत्पन्न संदेहों को दूर करने एवं इसकी उपयोगिता के बारे में वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डा उमेश चन्द्रा द्वारा जानकारी दी गई। इस मीटिंग का आयोजन मयंक शांडिल्य वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर आर.एस. द्वारा कराया गया, जिसमें विद्युत लोको शेड, झांसी में कार्यरत कर्मचारियों एवं सुपरवाईजरों द्वारा कोविड-19 जनित बीमारियों तथा कोराना बैक्सीन लगवाने में उत्पन्न संदेहों को प्रश्नों के माध्यम से पूछा गया जिन्हें डा. श्री उमेश चन्द्रा द्वारा सहजता से दूर किया गया।
गौरतलब है कि कोविड-19 के संकटकाल में भी विद्युत लोको शेड, झाँसी सतत रूप से कार्यरत रहा है, जिसके दौरान कर्मचारियों द्वारा लोको रिपेयर तथा मेण्टीनेंस का कार्य चैबीसों घण्टें संपन्न किया जाता रहा है।