सपाईयों ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन 

0
53

वोट काटने की हो रही साजिश गहरी, नहीं करेंगे बर्दाश्त, पीडीए प्रहरी – बृजेंद्र सिंह भोजला

झांसी। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ चुनाव आयोग पर जमकर भड़ास निकाली, बल्कि फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरवाने पर चुनाव आयोग व भाजपा की मिली भगत का भी जमकर विरोध किया।

सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला के नेतृत्व में हाथों में काली पट्टी बांधकर व विरोध की तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी, घेराव , प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर मतदाताओं के नाम काटने की शिकायत दर्ज करने के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम के पूर्व गांधी उद्यान में सत्य और अहिंसा के पुजारी देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान फार्म-7 का दुरुपयोग कर वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से कटवाने का प्रयास लगातार सामने आ रहा है। कई मामलों में बिना सूचना, बिना सुनवाई तथा बिना बीएलओ के द्वारा भौतिक सत्यापन के मतदाताओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है जो कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध है। ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि फॉर्म-7 देने पर शपथ पत्र अनिवार्य कराया जाए, बीएलओ द्वारा भौतिक सत्यापन एवं मतदाता की सुनवाई के बिना नाम विलोपन न हो, थोक फॉर्म-7 आवेदकों की विशेष जांच कराई जाए, प्रत्येक मतदान केन्द्र पर प्राप्त फॉर्म-7 की सूची सार्वजनिक की जाए व फर्जी आवेदन देने पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, उक्त मांग जिलाधिकारी से की।

इस दौरान पूर्व मंत्री अजय सूद, पूर्व विधायक सतीश जतारिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामात बेग, वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ, विधानसभा प्रभारी शकील खान, प्रदेश सचिव महिला सभा शैलजा तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जवाहर सिंह भूरे, जिला उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा, महिला जिलाध्यक्ष मनीषा करोसिया, महानगर अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, शैलेंद्र यादव, सुनील यादव, नीरज यादव, आरिफ खान, बादाम सिंह रैकवार, मंगेश रैकवार, आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव राधे लाल बौद्ध ने व आभार जिला उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here