– भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रृंगीऋषि जल समस्या के समाधान में जुटे
झांसी। महानगर में कई क्षेत्रों में पानी की समस्या को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि द्वारा टैंकरों के माध्यम से जनता को निशुल्क पानी उपलब्ध कराये जाने के क्रम में आज दो और टैंकरों को जनता को सुपुर्द किया।
गौरतलब है कि भीषण गर्मी के कारण झांसी के कुछ भागों में पानी का संकट छाया हुआ है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने पानी की समस्या को क्षेत्र में स्वयं जाकर के देखा और लोगों से बात करके आश्वासन दिया की योगी जी के द्वारा पाइप लाइन का काम कराया जा रहा है जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। जैसे-जैसे तापमान का पारा बढ़ रहा है वैसे ही पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में संजीव श्रृंगीऋषि पूरे क्षेत्र में भ्रमण करके लोगों की समस्या को सीधे समझने का प्रयास कर रहे हैं। करोना जैसी भीषण महामारी के समय पर लोगों को पानी की समस्या के संकट के समाधान हेतु प्रशासन द्वारा निरंतर लोगों के लिए पानी की व्यवस्था कराई जा रही है उसी में सहयोग करते हुए संजीव श्रृंगीऋषि द्वारा सभी वार्डों में पानी के टैंकर निशुल्क भिजवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झांसी में किसी को पानी की जरूरत होती है तो उनसे सीधे 9455761996 पर संपर्क कर सकता है। सिविल लाइंस एवं नगरा, सीपरी क्षेत्र के लिए नीरज सिंह जी के नंबर 7007229963 एवं शिवजी नगर व शहर क्षेत्र के लिए सत्यम से 8318789996 पर संपर्क कर सकते है। यह सुविधा पुर्यता निशुल्क होगी और जिनको पानी चाहिए है वो अपनी डिटेल्स नोट करा देंगे जो पहले कॉल करके उसको पहले जल सेवा पहुंचाई जाएगी।