‘घूसखोर पंडित’ पर झांसी में ब्राह्मण समाज में उबाल

0
44

आरोपियों को भेजो जेल, नेटफ्लिक्स पर लगे बैन

झांसी। ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के खिलाफ झांसी में भी ब्राह्मण समाज ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सड़क पर मार्च किया और कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी के समकक्ष अधिकारी को सौंपते हुए आरोपियों को जेल भेजने व नेटफ्लिक्स पर बैन लगाने की मांग की गई।

ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों कहा कि इस फिल्म से ब्राह्मण समाज की छवि को ठेस पहुंची है। जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। फिल्म में ब्राह्मण समाज को टारगेट करने का काम किया गया है। यूपी में एफआईआर दर्ज हुई है। हम लोग चाहते हैं कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। साथ ही नेटफ्लिक्स पर प्रतिबंध लगाया जाए।

ब्राह्मण समाज झांसी के मुख्य संरक्षक आचार्य पंडित हरिओम पाठक ने बताया कि नेटफ्लिक्स पर घूसखोर पंडित फिल्म से झांसी के भी पूरे ब्राह्मण समाज में जबरदस्त आक्रोश है। फिल्म के विरोध में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री को ज्ञापन देते हुए मांग करते हैं कि इसको तत्काल बंद किया जाए। जो एफआईआर हुई है, उसके लिए मुख्यमंत्री के आभारी है। मगर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। जब तक जेल नहीं भेजा जाता, हम लोग सड़कों पर रहेंगे।

संयोजक डॉ. जितेंद्र कुमार तिवारी एफआईआर के लिए मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद देते हुए नेटफ्लिक्स पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि इस फिल्म को किसी भी सूरत में चलने नहीं देंगे। इतनी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी जाति और धर्म के खिलाफ ऐसी फिल्म बनाने की कोई हिम्मत नहीं करे।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ सिनेमा जगत में लंबे समय से साजिश रची जा रही है। तमाम फिल्मों में बाह्मणों को उपहास का केंद्र बनाया जाता है। मगर अभी तक हम लोग कुछ नहीं बोले। लेकिन आज सारी हदें पार कर दी। इसलिए पूरे झांसी के ब्राह्मण समाज को एकत्र होना पड़ा।

इस अवसर पर महेश चंद्र गौतम, गोकुल दुबे, राजेन्द्र कुमार अगरिया, सीता प्रसाद नायक, दुर्गेश दुबे, अशोक पाठक, सौरभ जेजुरकर, सुधीर गोस्वामी, मार्तंड स्वामी, रामअवतार द्विवेदी, रवीश त्रिपाठी, अशोक बिलगैया, डॉ. डीडी मिश्रा, राम गोविंद तिवारी, दीपक त्रिपाठी, अरुण द्विवेदी, अरुण पटैरिया, रघुवीर दुबे, एडवोकेट शिरोमणि शर्मा, बृजेंद्र दुबे, योगेंद्र कुमार मिश्रा, सोनी मिश्रा, एमपी द्विवेदी अनिल तिवारी, नरेंद्र प्रसाद दीक्षित, रामशरण शर्मा, अमन तिवारी, कृष्णा दुबे, प्रभाकर चतुर्वेदी, अनिरुद्ध शर्मा, मनमोहन पाठक, सूरज तिवारी, सग्गू गोस्वामी, पारस शर्मा, अरुण कुमार पटैरिया, विवेक गोस्वामी, मोनू पांडेय, सतेंद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here