आबकारी का प्रवर्तन अभियान, 125 लीटर कच्ची शराब बरामद

0
11

1200 किग्रा लहन, भट्टियां, ड्रम मौके पर नष्ट

झांसी। जनपद में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी मृदुल चौधरी व उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिमरावारी आरा मशीन, भेल कॉलोनी, बिजौली, राजगढ़, हंसारी गैस गोदाम के पास, लक्ष्मी तालाब, ग्राम सेरसा, ग्राम बहादुरपुर व डेरा पूंछ में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 125 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 1200 किग्रा लहन, भट्टियां, ड्रम मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 02 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। मौके पर दबिश टीम में हर्ष बाबू आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 (अति. चार्ज क्षेत्र-1) झांसी एवं अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 झांसी व थाना पुलिस पूंछ और समथर तथा आबकारी स्टॉफ सम्मिलित रहे।

चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से PoS मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here