डीआरएम द्वारा टॉवर वैगन से झांसी–करारी सेक्शन का गहन संरक्षा निरीक्षण

0
20

करारी पीओएल (POL) साइडिंग का गहन निरीक्षण एवं संरक्षा पर विशेष जोर

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक, झांसी मंडल अनिरुद्ध कुमार द्वारा टॉवर वैगन के माध्यम से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–करारी रेल खंड के अप एवं डाउन लाइन का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओएचई, ट्रैक संरक्षा, सिग्नलिंग व्यवस्था तथा अन्य संरक्षा संबंधी पहलुओं की गहन समीक्षा की गई।

इसके पश्चात डीआरएम द्वारा करारी स्थित पीओएल (POL) साइडिंग का भी गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संरक्षा मानकों के पूर्ण पालन, कार्य प्रक्रियाओं में सतर्कता तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए।

इस अवसर पर बीपीसीएल एवं आईओसीएल के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें पीओएल साइडिंग पर परिचालन, संरक्षा उपायों को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपसी समन्वय को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि तेल साइडिंग जैसे संवेदनशील परिसरों में संरक्षा सर्वोपरि है तथा रेलवे, तेल कंपनियों के साथ निरंतर समन्वय रखते हुए सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट नीरज भटनागर एवं खंड के अन्य पर्वेक्षक एवं निरीक्षक उपस्थिति रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here