झांसी। मण्डलायुक्त श्री अजय शंकर पाण्डेय द्वारा अपर आयुक्त (प्रशासन) व अपर आयुक्त (न्यायिक) के कार्यो का विभाजन किया गया।

अपर आयुक्त (प्रशासन) के कार्य का विभाजन
अपर आयुक्त (प्रशासन) के न्यायालय में जनपद जालौन के राजस्व आवश्यक वस्तु अधिनियम के समस्त वादो, अपीलो व निगरानियों का वितरण किया जाएगा। पूर्व से लंबित जनपद ललितपुर के समस्त वादो, अपीलो, निगरानियों को प्रत्यावर्ती करते हुए अपर आयुक्त (न्यायिक) को न्यायालय में स्थानांतरित किया जाता है उपमहानिरीक्षक स्टांप एवं निबंधन झांसी मंडल झांसी का एक पद रिक्त होने के कारण उपमहानिरीक्षक स्टांप एवं निबंधन के न्यायालय में जनपद जालौन की लंबित रु 10 लाख तक से कम स्टांप शुल्क की कमी के समस्त वाद प्रत्यावर्तित करते हुए अपर आयुक्त (प्रशासन) के न्यायालय में स्थानांतरित किए जाते हैं।

अपर आयुक्त न्यायिक के कार्य विभाजन
अपर आयुक्त (न्यायिक) के न्यायालय में जनपद ललितपुर के राजस्व/आवश्यक वस्तु अधिनियम के समस्त वादो अपीलो व निगरानियों का वितरण किया जाएगा। पूर्व से लंबित जनपद जालौन के समस्त वादो, अपीलो, निगरानियों को प्रत्यावर्तित करते हुए अपर आयुक्त (प्रशासन) को न्यायालय में स्थानांतरित किया जाता है।उपमहानिरीक्षक स्टांप एवं निबंधन के न्यायालय में जनपद झांसी व ललितपुर के लम्बित रु 10 लाख तक से कम स्टांप शुल्क की कमी के समस्त वाद प्रत्यावर्तित करते हुए अपर आयुक्त (न्यायिक) के न्यायालय में स्थानांतरित किए जाते हैं।
उक्त के अतिरिक्त जनपद झांसी के समस्त बाद अपील व निगरानी या आयुक्त झांसी मंडल झांसी के न्यायालय में पूर्व निर्धारित किए जाएंगे साथ ही उप महानिरीक्षक स्टांप एवं निबंधन के न्यायालय में जनपद झांसी, जालौन व ललितपुर की लंबित रू 10 लाख से ऊपर के स्टाम्प कमी के मामले आयुक्त न्यायालय में ही निहित होंगे। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे ।

नवांगुतक अपर आयुक्त (न्यायिक) ने पदभार ग्रहण किया
प्रमिल कुमार सिंह द्वारा झांसी मंडल में अपर आयुक्त (न्यायिक) कार्यभार ग्रहण किया गया।