झांसी। इन्डियन डेन्टल एसोसिएशन का 76 वां राष्ट्रीय अधिवेशन मैंगलोर में आयोजित हुआ जिसमे देश विदेश से आये जाने माने दंत चिकित्सको ने प्रतिभाग किया।
इस सम्मेलन में झांसी का प्रतिनिधित्व झांसी शाखा के वरिष्ठ दंत चिकित्सक एवं संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ० धीरज प्रकाश ने किया। सम्मेलन में साइंटिफिक सेशन्स का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ० धीरज प्रकाश ने व्याख्यान की अध्यक्षता भी की। कार्यक्रम के समापन पर डॉ० धीरज प्रकाश को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह जानकारी डॉ० शिवाशीष खरे सचिव इन्डियन डेन्टल एसोसिएशन झाँसी शाखा ने दी है।














