280 लीटर अवैध शराब बरामद, 600 किग्रा लहन व ड्रम नष्ट 

0
5

झांसी। जनपद में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी झांसी मृदुल चौधरी व उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत 11 फरवरी को फिल्टर चौराहा, पंचवटी रेलवे क्रॉसिंग, सूती मिल, पाल कॉलोनी, बूढ़ा, ग्राम पड़रा व डेरा दतावली, कटेरा, मगरवारा में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 280 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 600 किग्रा लहन व ड्रम आदि मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 03 अभियोग पंजीकृत किए गये। मौके पर दबिश टीम में मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 झांसी एवं हर्ष बाबू आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 झांसी व थाना पुलिस कटेरा तथा आबकारी स्टॉफ सम्मिलित रहे।

चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here