चित्रकूट धाम कर्वी। 10 फरवरी को रेलवे स्टेशन चित्रकूटधाम कर्वी के प्लेटफार्म नं0-01 पर खड़ी ट्रेन नं0 12447 यू0पी0 सम्पर्क क्रांति एक्स धीरे-धीरे चलने लगी, तभी एक यात्री तेजी से दौड़कर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में ट्रेन से नीचे गिर गये, जिनको प्लेटफार्म पर छोड़ने आये, एक अन्य व्यक्ति भी उनको बचाने के चलते ट्रेन के साइड नीचे आ गये और दोनों लोग घिसटते हुए जाने लगा, जिस पर थाना जीआरपी पुलिस टीम कर्वी के द्वारा मौके पर तत्परता दिखाते हुए तुरन्त उन दोनों व्यक्तियों को पकड़कर प्लेटफार्म की और खींचकर जान बचायी गयी।
उक्त दोनों को बैठा कर चोट आदि विषय में जानकारी ली गयी मामूली चोट के अलावा कोई गम्भीर चोट नहीं पायी गयी। प्लेटफार्म पर मौजूद सभी यात्रियों द्वारा थाना जीआरपी कर्वी पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रंशसा की गयी।
बचाव कार्य करने वाली पुलिस टीम –
1. थानाध्यक्ष शालिनी सिंह भदौरिया हे0का0 विक्रम सिंह, का0 हरिकेश मौर्या थाना जीआरपी कर्वी अनुभाग झाँसी।











