#Jhansi चलती ट्रेन में सवार होने के चक्कर में जिंदगी से खिलवाड़ 

0
16

आरपीएफ आरक्षी ने बचाई जान 

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर चलती ट्रेन में सवार हो रहे यात्री का संतुलन बिगड़ने से प्लेटफार्म पर गिर गया। इससे पहले कि वह प्लेटफार्म से नीचे पटरी पर गिरता, ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ सिपाही ने भाग कर यात्री को खींच कर जान बचाई।

दरअसल नई दिल्ली से चल कर तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही केरला एक्सप्रेस (12626) रात करीब दो बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना हुई। इसी बीच चलती ट्रेन में सवार हो रहे यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गया। यह देख प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ आरक्षी राजीव शर्मा ने भाग कर यात्री को बचाया।

पूछताछ करने पर यात्री अनुराग (51) निवासी बसंती जुही कानपुर ने बताया कि वह झांसी से पालघाट जा रहा था। उसका कोच बी-4 की सीट 39 पर आरक्षण था। जब तक वह अपने कोच पर पहुंच पाता कि ट्रेन चल दी। इस पर उसने कोच में सवार होने का प्रयास किया और गिर गया। यात्री की जान बचाने पर मौजूद यात्रियों ने कांस्टेबल की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here