12 से 19 फरवरी तक मडिया महादेव पर राम कथा व शिव लिंग निर्माण

0
25

झांसी। हिंदू समन्वय मंच हिंदू उत्सव महा समिति के तत्वाधान में मडिया महादेव मंदिर पर 12 फरवरी से पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही 13 फरवरी से वृंदावन से पधारे हरिवंश दास राम कथा का गायन करेंगे। इस कार्यक्रम में अनेकों संत, वशिष्ठ जान सम्मिलित होंगे। 15 फरवरी को शिव बारात सुबह 10:00 बजे बड़ा बाजार से प्रारंभ होकर मडिया महादेव मंदिर तक आएगी।

उक्त कार्यक्रम में कुछ कॉलनेमियों द्वारा व्यवधान डालने का किए जा रहे प्रयास के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। उनके द्वारा कार्यक्रम को निर्विघ्न संपन्न कराने का आश्वासन भी दिया गया है। यह जानकारी मंदिर के महंत रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक अंचल अडजरिया ने दी। इस अवसर पर पंकज गुप्ता, मनमोहन गेंडा, नवीन गुप्ता, आलोक चतुर्वेदी, रवि राय, अर्जुन, अर्पित, दीपक, उमेश, छोटू आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here