झांसी। एन सी रेलवे के महाप्रबंधक वी के त्रिपाठी के झांसी आगमन पर एनसीआरएमयू का प्रतिनिधि मंडल कॉ अशोक त्रिपाठी मंडल उपाध्यक्ष के नेतृत्व में उनसे मिला और कर्मचारी हित में कई मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। इस दौरान मांग की गई कि 1. रेल कर्मचारी को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित किया जाय 2. डीजल शेड, ए सी शैड के कर्मचारियों को ड्रेस अलाउंस का शीघ्र भुगतान किया जाय 3. लेखा विभाग में कार्यरत एस ओ को 5400 ग्रेड पे प्रदान करने के लिए 4 साल की समय सीमा समाप्त की जाए 4. सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए 5. रेलवे कॉलोनी की दुर्दशा सुधारी जाय 6. मंडल रेल चिकित्सालय में डॉक्टर के रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए।  मांगों पर महाप्रबंधक ने गंभीरता पूर्वक विचार किया और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में कॉ जसवंत सिंह, आई लीन लाल, सुनील कुमार, संजीव द्विवेदी, डी के खरे, ब्रज मोहन लोकेश शुक्ला, वीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।