झांसी स्टेशन पर RPF – GRP द्वारा संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया गया
झांसी। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एवं जीआरपी झांसी द्वारा संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल की उ.नि. उमा यादव, उ.नि. अंकित कुमार मय स्टाफ एवं जीआरपी झांसी के जवानों द्वारा स्टेशन परिसर के सभी प्लेटफार्मों, यात्री प्रतीक्षालयों, विश्रामालयों, शौचालयों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर गहन जांच की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान विशेष रूप से ज्वलनशील पदार्थों, पटाखों, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य प्रतिबंधित तथा संदिग्ध वस्तुओं की सघनता से जांच की गई। साथ ही यात्रियों के सामान एवं लावारिस वस्तुओं की भी बारीकी से तलाशी ली गई, ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि अथवा संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।
अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु नहीं पाई गई। यात्रियों को ज्वलनशील पदार्थों एवं पटाखों को रेलगाड़ी में न ले जाने तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल RPF/GRP को देने के संबंध में जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 11123 एवं 19666 को भी सकुशल पास कराया गया। संपूर्ण चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सामान्य रही तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना प्रकाश में नहीं आई।
रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने हेतु सदैव तत्पर है।पर RPF एवं GRP द्वारा संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।














