शराब की दुकान में तोड़फोड़ पर 6 महिलाओं सहित 9 नामजद व कई अज्ञात पर रिपोर्ट 

0
14
Oplus_16908288

झांसी। गुरसराय में नारायण पुरा इलाके में संचालित देसी शराब की दुकान के विरोध में हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में दुकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने छह महिला, तीन पुरुषों और कुछ अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दरअसल गुरसराय के नारायणपुरा मोहल्ले में संचालित देसी शराब की दुकान का लंबे समय से स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे। महिलाओं का आरोप है कि रिहायशी इलाके में शराब की दुकान संचालित होने से मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। उनका कहना है कि शराब के सेवन से कई परिवारों में विवाद और आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं। एक की मौत भी हो चुकी है।

 सोमवार को शराब के ठेके के विरोध में बड़ी संख्या में मोहल्ले के ही महिलाएं और कुछ पुरुष एकजुट होकर शराब की दुकान के बाहर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोग दुकान के अंदर घुस गए और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। दुकान में रखी शराब की पेटियां उठाकर सड़क पर फेंक दी गईं, जिससे बड़ी मात्रा में शराब क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान महिलाओं ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर दुकान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और हंगामा किया।

इस मामले में नई बस्ती कटरा, गुरसराय निवासी दुकान मालिक प्रिंस अग्रवाल ने थाने तहरीर देकर बताया कि झांसी के नारायणपुरा स्थित देसी शराब की दुकान उनके नाम से आवंटित है। दुकान पर सेल्समैन भूपेंद्र सिंह कार्यरत है। 2 नवंबर को दुकान खुलने के कुछ ही देर बाद मोहल्ला परकोटा, छोटा खेड़ा और बड़ा खेड़ा क्षेत्र के कुछ लोग और महिलाएं दुकान में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ की और वहां रखी करीब 148 पेटियां उठाकर सड़क पर फेंककर क्षतिग्रस्त कर दीं।

शिकायत के आधार पर गुरसराय था पुलिस ने छह महिलाओं, तीन पुरुषों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 310(1), 191(2), 351(3), 324(4), 333 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here