जिले में 21 एस आई के तबादले, कई चौकियों को मिले नए प्रभारी

0
26

झांसी। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एस एस पी ने जिले में 21 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण कर दिए हैं। 6 नवंबर को जारी इस आदेश में सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक गौरव अत्री को प्रभारी साइबर सेल, मोहित कुमार को खण्डेराव गेट चौकी, ओमकार तिवारी को ग्रासलैंड चौकी, शिववीर सिंह को बेदौरा चौकी व अनिल कुमार को मिनर्वा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में आशीष कुमार मिश्रा को बीएचईएल चौकी, चन्द्रशेखर को बंगरा चौकी, अनुज गंगवार को ग्वालियर रोड चौकी तथा विनोद कुमार को बामौर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिव्य प्रकाश तिवारी को सीओ सिटी कार्यालय भेजा गया है, जबकि अनुज कुमार को नई बस्ती चौकी प्रभारी बनाया गया है। श्याम सुंदर को पैरवी सेल में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा सत्यपाल सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक टोडीफतेहपुर, रामकरन सिंह को थाना मोठ, अखिलेश कुमार को थाना मऊरानीपुर, कमल किशोर को थाना शाहजहांपुर, अंकुर राना को थाना प्रेमनगर तथा योगेश कुमार को थाना एरच भेजा गया है।

वहीं पंकज कुमार को थाना बबीना से थाना सीपरी बाजार, रमेश चन्द्र को थाना नवाबाद से फील्ड यूनिट तथा महिला उपनिरीक्षक सुमन को थाना गुरसराय से थाना प्रेमनगर स्थानांतरित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here