पुरानी पैंशन बहाली सहित सभी तीस सूत्रीय मांगों को पूरा करे सरकार – डॉ सुरेन्द्र नारायण

0
18

झांसी । उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के आवाहन पर बुंदेलखंड महाविद्यालय एवं विपिन बिहारी महाविद्यालय के शिक्षक पदाधिकारी द्वारा जिला अधिकारी झांसी कार्यालय जाकर पुरानी पैंशन बहाली सहित सभी तीस सूत्रीय मांगों पर ज्ञापन दिया ।

इस दौरान शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नारायण ने बताया कि 30 सूत्रीय मांगों का पत्र मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को दिया है जिसमें यूजीसी नियम के तहत सेवानिवृत्ति की आयु , पुरानी पेंशन, पी एच डी इंक्रीमेंट प्रमुख मांग है। उन्होंने बताया कि यदि यह मांगे पूरी नहीं होती तो अगला कदम हमारा 16,17,18 नवंबर को लखनऊ में धरने का है ।

महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि लगातार 3 दिन से शिक्षक काला फीता बांध कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं सरकार द्वारा मांगों के प्रति ध्यान न देना अत्यंत दुखद है।

अन्य मांगों में कर्मचारियों की भाँति अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों को भी चिकित्सकीय अवकाश दिया जाने।
आवश्यक वर्षों की सेवा के लाभ BENIFIT OF NUMBER OF YEARS (फीडर कैडर) का लाभ शिक्षकों को पुनः दिया जाने, स्थानान्तरण की प्रक्रिया को सुगम बनाने , महाविद्यालय प्रोफेसरों को विश्वविद्यालय द्वारा बनाई जाने वाली समितियां मे स्थान प्रदान करने ,स्व वित्त पोषित शिक्षकों को अनुदान प्रदान करने की है। इस अवसर पर बीकेडी एवं बीबीसी के शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here