झांसी। रोटरी क्लब ऑफ झांसी रानी के 26 वें अधिष्ठापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने रास्ते से ना भटकते हुए सेवा कार्यों में निरंतरता बनाये रखने की सीख दी। विशिष्ट अतिथि दैनिक जागरण के प्रबंध सम्पादक यशोवर्धन गुप्त ने समय के सद उपयोग पर बल दिया। लायंस क्लब मंडल 321 B 2 के मंडलाध्यक्ष राजीव बब्बर ने समस्त समाज सेवी संस्थाओ को एक पर आने का व साथ कार्य करने का आव्हान किया। अ ्धिष्ठापन अधिकारी रोटेरियन मदन मोहन मिश्र ने स्वय से परे सेवा कार्य पर बल दिया।

प्रारंभ में अधिष्ठापन अधिकारी रोटेरियन मदन मोहन मिश्र ने वर्ष 2021-22 के अध्यक्ष रोटेरियन मनीष नेवालकर, सचिव रोटेरियन हिमाशु देव व क्लब के पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर उनके पद पर विधिवत सुशोभित किया। क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन सजनिता परवार ने वर्ष 2020-21 में क्लब द्वारा किये गये सेवा कार्यों के लिये उन्हे मिले पुरस्कारों के बारे में जानकारी दी व सेवा कार्य में सहयोग करने के लिये क्लब के सदस्यों का सम्मान किया। निवर्तमान सचिव रोटेरियन राजीव शर्मा ने वर्ष 2020-21 में क्लब द्वारा किये गये सेवा कार्यों के बारे में विस्त्रुत जानकारी दी। वर्ष 2021-22 की कार्ययोजना के बारे में बताते हुए अध्यक्ष रोटेरियन मनीष नेवालकर ने कहा कि समाज में रोटरी क्लब ऑफ झांसी रानी की पहचान को और मजबूत करना ही उनका एकमात्र लक्ष है। अंत में सचिव रोटेरियन हिमाशु देव ने आभार प्रदर्शन किया । सभा का संचालन एन पूजा अग्रवाल व एन डा. स्वाती अग्रवाल ने कुशलता से किया।

इस अवसर पर रोटेरियन धीरज खुल्लर, कपिल खन्ना, देवप्रिया उक्सा, संजय अरोरा, संजीव बब्बर, यश चावला, अरिंदम घोष, राकेश सिह, रोहित अग्रवाल,अमित अग्रवाल, राजेश दुबे, मानस मधुर, मनीश गुप्ता, आशीष दुबे, संजय राय, अरविंद आनंद, संजय पचौरी, मनीश मेहरा, श्रीमती जयमाला मेहरोत्रा, डा. सुनीता भदोरिया, रचना प्रकाश, शलिनि जैन, नीलम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।