झांसी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पार्टी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुखों का सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष/ झांसी प्रभारी कमलावती सिंह, विशिष्ट अतिथि सांसद अनुराग शर्मा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, महापौर रामतीर्थ सिंघल ,विधायक बिहारी लाल आर्य ,पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश साहू ,जयदेव पुरोहित, डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान, प्रदीप सरावगी ,जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष जमुना कुशवाहा उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा सभी नवनिर्वाचितों को सम्मानित किया गया। सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम का स्वागत सम्मान किया गया!                  समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कमलावती सिंह ने कहा यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं की जीत है हमारे कार्यकर्ता दिन रात भरसक प्रयास कर यह चुनाव जीते हैं। उन्होंने कहा कि जनता का हमारी सरकार पर भरोसा मोदी और योगी के अच्छे कार्यों का फल 2022 से पहले ही जनता ने हमें सेमीफाइनल के रूप में जिता कर विपक्षी पार्टियों को बता दिया की हमारा 2022 का क्या परिणाम होगा यह विपक्षी समझ ले। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा यह जीत हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की जीत है भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देना चाहती है। कार्यकर्ताओं के द्वारा जो जीत हमें हासिल हुई है वह ऐतिहासिक जीत है। विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा हमने एक कुशल नेतृत्व व कार्यकर्ता के परिश्रम के चलते चुनाव जीता और विपक्षियों को चारों खाने चित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा भारतीय जनता पार्टी पहले कभी भी इतना अच्छा परिणाम ना ला सकी जो परिणाम इस बार आए हैं यह परिणाम 2022 का सेमीफाइनल था अब हमको इसी लगन और निष्ठा के साथ संगठन के लिए कार्य करते हुए 2022 का फाइनल भी जीतना है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बदौलत ही आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं भारतीय जनता पार्टी के लिए मैं सदा समर्पित हूं समर्पित था और समर्पित रहूंगा।  जिला अध्यक्ष जमुना कुशवाहा ने कहा हमने कार्यकर्ताओं की सरकार बनाई है पहली बार गांव में सरकार बनाई है और बड़ा इतिहास रच डाला विपक्षी दल अब समझ ही चुके होंगे कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बलबूते पर गांव गांव गली गली शहर शहर पहुंच चुकी है और 2022 में हमारा कार्यकर्ता विपक्षियों को दिखा देगा कि भारतीय जनता पार्टी ही पुनः उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम का सम्मान किया गया साथ ही जिला पंचायत सदस्य बबीना ग्रामीण से राजपति रायकवार, फुटेरा बरुआसागर से विनीता कुशवाहा ,रकसा से रोहित राजपूत ,पूछ से बाल किशन बरार ,सकरार से किरण देवी अहिरवार ,भदरवारा से प्रतिपाल सिंह, ककरबई से लघुनी वाली परिहार, सयावेरी से रजनी देवी, सेमरी से विवेक एवं ब्लाक प्रमुख बड़ागांव से रचना राजपूत ,चिरगांव से राजकांतेश वर्मा ,बांगरा से भारती आर्य ,मऊरानीपुर से आनंद सिंह परिहार ,गुरसराय से पदमा टीकाराम पटेल ,बामोर से चंद्रभान अहिरवार इन सभी विजयी लोगों का सम्मान भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। संचालन जिला महामंत्री नंदकिशोर मिलवाते ने किया। इस कार्यक्रम में सुधीर सिंह ,मनमोहन खेड़ा ,आशीष उपाध्याय अमर सिद्ध उर्मिला पटेरिया ,मनोज गुप्ता ,अमित साहू ,चंद्रभान राय ,अंकुर दिक्षित ,प्रियांशु डे ,शशांक गुरनानी ,राहुल तिवारी ,परमजीत सिंह मनी ,शैलेंद्र प्रताप सिंह ,चित्रा सिंह ,संजय आनंद ,उमा शंकर राय  दिनेश प्रताप सिंह ,अनुज निखरा ,सुरेंद्र विश्वकर्मा ,कपिल  बरसेनिया ,अनूप क्रोशिया, प्रमोद कुशवाहा ,सुमन पुरोहित, अभिषेक जैन ,नागेंद्र पाल ,जितेंद्र तोमर, मनोज श्रीवास ,अमित श्रीवास्तव ,धीरज गोस्वामी ,संजीव तिवारी ,ऋषि सैनी ,राजेंद्र गुप्ता  ,कल्लू पूरी, लखन कुशवाह ,प्रमोद कुमारी राजपूत ,नीलम सक्रिय ,गोविंद शर्मा, संजीव अग्रवाल लाला ,अखिलेश श्रीवास्तव ,जगदीश कुशवाहा ,जगत राजपूत ,हेमंत ठाकुर ,संतोष कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।