निष्कासितों में दो पूर्व उप सभापति व तीन निवर्तमान पार्षद भी
झांसी। भारतीय जनता पार्टी ने झांसी नगर निगम चुनाव में वार्डों में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे दो पूर्व उपसभापति समेत 22 बागियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इनमें तीन निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। ये सभी भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। यह अनुशासनात्मक कार्यवाही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के निर्देश पर पार्टी से बगावत करने वालों के खिलाफ की गयी है।
इस संबंध में जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने पार्टी से निकाले गये 22 लोगों के नाम की सूची जारी कर दी है। इसमें वार्ड 15 से कन्हैयालाल शाक्या, वार्ड 29 से हरिबाबू रायकवार, वार्ड 46 से संजय चड्ढा, वार्ड 40 से रामजी रामायणी, वार्ड 43 से अभिषेक सिंह, वार्ड 53 से लखन कुशवाहा, वार्ड 44 से राजेश त्रिपाठी, वार्ड 20 से सीमा वर्मा व प्रवीण कोरी, वार्ड 19 से घनश्याम वर्मा व मनीष खटीक, वार्ड 48 से राहुल कोष्टा, वार्ड 38 मंजू रंजीत सिंह, वार्ड 58 से कुलदीप सिंघल, वार्ड दो से सुनील कुशवाहा, वार्ड चार से पुष्पेंद्र वर्मा, वार्ड 18 से विक्की वाल्मीकि, वार्ड 27 से कृष्णा राय, वार्ड आठ से मानसिंह कुशवाहा, वार्ड 56 से अनिल सोनी, वार्ड 28 से सतीश कोटिया, वार्ड 16 से आरसी शुक्ला को भाजपा से निष्कासित किया गया है। इसमें राजेश त्रिपाठी और अनिल सोनी निवर्तमान पार्षद होने के साथ-साथ उप सभापति रह चुके हैं। लखन कुशवाहा भी निवर्तमान पार्षद हैं।