झांसी। 14 फरवरी को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, झांसी इकाई के तत्वावधान में ब्लॉक बड़ागांव, जनपद झांसी में ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक मंत्री पद हेतु चुनाव हुआ। इसमें जिला अध्यक्ष अजय यादव, महामंत्री प्रसून तिवारी, कोषाध्यक्ष अरुण साहू, उपाध्यक्ष भानु पाखरिया तथा चुनाव अधिकारी रितुल त्रिपाठी (जिला संगठन मंत्री) उपस्थित रहे।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मनोज कुमार शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष तथा महेश कुमार यादव को ब्लॉक मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक स्तर से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।














