अश्लील वीडियो बना एनआरआई से 25 लाख के बिटक्वाइन मांगने वाला शातिर हत्थे चढ़ा 

0
106

बैंकाक के एनआरआई ने झांसी आकर की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई 

झांसी। बैंकाक का एनआरआई कारोबारी 25 लाख के बिटक्वाइन वसूली की साइबर क्रिमिनल की धमकियों से इतना परेशान हो गया कि वह रकम देने झांसी आ गया लेकिन, उसने सतर्कता दिखाते हुए पहले पुलिस के पास पहुंच कर जानकारी दी तो पुलिस ने सुराग लगाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य तीन साथियों को पुलिस तलाश रही है।

दरअसल, बैंकाक निवासी एनआरआई कारोबारी हरीश चंद्र लाखी के कंप्यूटर को हैक करके उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे साइबर जालसाज बबीना कैंट निवासी नितिन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने डेटा वापस करने के लिए कारोबारी से 25 लाख रुपये कीमत के बिटक्वाइन की फिरौती मांगी थी। कारोबारी फिरौती देने झांसी भी आया लेकिन, वह पहले पुलिस के पास जा पहुंचा। पुलिस ने सुराग लगाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य तीन साथियों को पुलिस तलाश रही है।

मूल रूप से जयपुर निवासी हरीश चंद्र लाखी पिछले तीस साल से परिवार के साथ बैंकाक में रह कर कारोबार करते हैं। 21 अगस्त 2025 को बबीना निवासी नितिन कुमार ने हरीश से संपर्क उनके परिजनों के अश्लील वीडियो वाट्स एप पर भेजे। यह देखकर हरीश घबरा उठे। नितिन ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए आठ लाख रुपये की मांग की। इसके बाद से लगातार रुपयों की मांग करने लगा। पैसा न देने पर परिवार के सदस्यों को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देने लगा। अपने दोस्तों की मदद से अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन करके भी धमकाता था। दरअसल आरोपी ने उसके कंप्यूटर को हैक करके एआई से अश्लील वीडियो बना लिया। उनको वायरल करने की धमकी देता था।

वीडियो वायरल नहीं करने के एवज में नितिन ने उससे 0.34 बिटक्वाइन (25 लाख) की मांग की। रोजाना धमकी मिलने से हरीश परेशान हो उठे। नितिन के बुलावे पर वह उसे बिटक्वाइन देकर अपने सामने वीडियो मिटाने एवं डिस्क वापस लेने के लिए दो दिन पहले झांसी पहुंचे। यहां आने के बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने का निर्णय लिया।

उन्होंने साइबर थाना पुलिस झांसी को ब्लैक मेलिंग की कहानी सुनाई। पुलिस ने 11 फरवरी को नितिन कुमार पुत्र जगदीश निवासी न्यू हरिजन कॉलोनी बबीना कैन्ट थाना बबीना जिला झाँसी समेत उसके दोस्त अली, शाकिर एवं इरफान के खिलाफ मु.अ.स. 04/2026 धारा 308 (4), 318 (4), 351(2), 336(3), 61(2) बीएनएस व 66 (सी), 66 (डी), 66 (ई), 67 (ए) आईटी एक्ट थाना साइबर क्राइम जनपद झाँसी में पंजीकृत किया गया। मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी।

नंबरों की पड़ताल करने पर साइबर पुलिस को नितिन का सुराग लग गया। शुक्रवार को घर में दबिश देकर नितिन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने दो पासपोर्ट, एक मोबाइल फोन (आईफोन कम्पनी 15 प्रो) मय भारत का ई-सिम व फिजिकल सिम थाईलैण्ड आदि बरामद कर लिया। पुलिस टीम में थाना साइबर क्राइम निरीक्षक प्रवीण कुमार, संदीप तोमर, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here