तीन आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
झांसी। जनपद के थाना रक्सा क्षेत्र में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब जमीनी रंजिश को लेकर एक युवक की गोली मार कर उस समय हत्या कर दी गई जब वह खेत में पानी लगाने गया था। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
बताया गया है कि रक्सा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेश राजपूत की जमीन को लेकर कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही है। शनिवार को नरेश राजपूत का पुत्र 24 वर्षीय अंशुल राजपूत खेत पर फ़सल में पानी लगाने गया था। इस दौरान खेत में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गई।
सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। खेत में अंशुल राजपूत का शव पड़ा हुआ था। घटना स्थल पर एस एस पी सहित पुलिस टीम पहुंच गई और जांच पड़ताल की गई। इस मामले में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।














