झांसी। चिन्मय मिशन के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई पार्क के सामने स्थित प्रांगण में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें सचिव इं. मुकेश गुप्ता, संयोजक आर. पी. गुप्ता, हरीश अग्रवाल, मेघना गुप्ता, समाजसेविका रजनी गुप्ता एवं चंदा अरोड़ा,महाराज जगदेवानंद, अखंड संत आश्रम ने सहभागिता की।
इस अवसर पर पंडित मनोज पाठक का विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन संपन्न कराया। साथ ही शिवत्व की महिमा को समझाते हुए सचिव मुकेश गुप्ता ने शिव और शक्ति तत्व मिलन से अविद्या मिटाने वाली महाशिवरात्रि को पावन एवं जगत कल्याणकारी बताया। साथ ही आर पी गुप्ता ने 21 मार्च से 26 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले वार्षिक ज्ञान यज्ञ की जानकारी दी। विदित हो कि झांसी में पहली बार साउथ अफ्रीका से स्वामी अभेदानंद जी पधार रहे है जो गीता पंचामृत और रामायण मनु शतरूपा प्रसंग पर प्रवचन करेंगे।
कार्यक्रम में आर सी गुप्ता, अनूप सिंह चौहान, रवींद्र सिंह गौर, प्रेम अग्रवाल, रमेश अग्रवाल सर्राफ, अनिल दुबे,
पंडित मनोज पाठक, चंदा अरोड़ा, दीपक कपूर, अश्विनी श्रीवास्तव, ओ.पी. दुबे, कृष्णा सक्सेना, आर.के. धवन, पूनम धवन, एच.एन. मोर, गिरजा मोर, प्रियंका, जिज्ञासा, शिवानी, सहित लगभग 100 साधक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। अंत में सचिव इं. मुकेश गुप्ता ने सभी साधकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।














