झांसी। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर विधायक रवि शर्मा के संरक्षण एवं नेतृत्व में निकाली विशाल एवं भव्य दिव्य शिव बारात में शिव भक्तों का समुद्र उमड़ पड़ा और यात्रा मार्ग गगनभेदी जयकारों के बीच शिव मय हो गया। विधायक सहित शिवभक्तों ने प्राचीन मढिया महादेव मंदिर पर अभिषेक व पूजन अर्चन किया।
विशाल भव्य शिव बारात विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व में मुरली मनोहर मन्दिर, बड़ा बाज़ार, झांसी से प्रारम्भ होकर बड़ा बाज़ार, मालिन चौराहा, जवाहर चौक, मानिक चौक, सिन्धी तिराहा, रानी महल, मिनर्वा चौराहा, सैंयर गेट होते हुए मढिया महादेव मन्दिर पहुंची। मढ़िया मंदिर के लिए कचहरी मार्ग पर स्थित नवीन मार्ग से बारात का प्रवेश हुआ। उक्त नवीन द्वार को फूल मालाओं से सजाकर कर तैयार किया गया था जो आकर्षण का केन्द्र रहा।
प्राचीनतम मढ़िया महादेव मन्दिर, झांसी की ऐतिहासिक धरोहर एवं हिन्दू आस्था का प्रमुख केन्द्र बन गया है। शिव-बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु हर-हर महादेव, बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए मढ़िया महादेव मन्दिर पहुँचे एवं शिवजी का अभिषेक किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ सिर पर कलश रखकर बारात में सम्मिलित हुई, गाजे-बाजे डीजे, ढ़ोल नगाड़ों के साथ परम्परागत वाद्य यंत्र रमतूला, तांसों का विशेष आकर्षण रहा और शिव बारात का स्वरूप नयानाभिराम रहा। नगर के प्रमुख मार्गों से युवाओं की टोलियों का नाच-गा कर निकलना वातावरण को शिवमय बना दिया।
बारात के साथ नगर विधायक रवि शर्मा एवं सांसद अनुराग शर्मा, अंचल अड़जरिया सहित सैकड़ों श्रृद्धालुओं के साथ सिर पर पगड़ी पहने भगवान शिव की बारात में चलते जा रहे थे। शिवजी की बारात का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। मालिनों के चौराहे पर वीरू कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, बड़ाबाजार व्यापार मंडल सहित मालियों ने भाव-विभोर होकर पुष्पवर्षा की, जैसे-जैसे बारात आगे बढ़ती जा रही थी, उसी प्रकार शिवजी के बारातियों का स्वागत किया जा रहा था।
मानिकचौक व्यापार मंडल, विश्व हिन्दू परिषद के सदस्यों, अम्मा जी की धर्मशाला पर गणेश बिजली भंडार, रानी महल पर जय बुन्देलखण्ड व्यापार मंडल, उ0प्र0 थोक व्यापार मंडल के प्रदीप त्रिपाठी, जीतू सोनी, कंचन आहूजा, श्रीमती रजनी गुप्ता, मिनर्वा के पास दददा् ग्रुप समाज सेवी संस्था के सदस्यां ने, राहुल कुर्ली, महिला व्यापार मंडल, झोकनबाग व्यापार मंडल, पचौरी मंदिर पर विनीत पचौरी, कर्मयोगी संस्था के अध्यक्ष संतोष गौड़, सैंयर गेट व्यापार मंडल सदस्यों, संतोषी माता मंदिर के पुजारी, सैंयर गेट के पास मुस्लिम समाज ने फूलों की वर्षा कर अद्भुत स्वागत किया गया।
उक्त अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, नगर विधायक रवि शर्मा, जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, विभाग प्रचारक मनोज जी, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, विनोद अवस्थी, पियूष रावत, बसंत गोलवलकर, उप सभापति आशीष तिवारी, सुनीता शर्मा, सभासद सुशीला गोकुल दुबे, रवीश त्रिपाठी, आशीष तिवारी, जयदीप खरे, परन शर्मा, मृदुल श्रीवास्तव, संजीव तिवारी, अनिल सुडेले, अरविन्द पुरी (कल्लू), राजीव राय, अभिषेक भार्गव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कमल सहगल, सौरभ मिश्रा, सभासद अरविन्द खटीक, रामजी परिहार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित जादौन, पिछड़ावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुशवाहा, पूर्व पार्षद आदर्श गुप्ता सनी वर्मा, अतुल मिश्रा, धर्मेन्द्र चौधरी, उमाशंकर राय, सतीश कुशवाहा, वीरू कुशवाहा, संजय पटवारी व्यापारी नेता, सियाशरण चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन, निर्मल कुशवाहा, अमित साहू, राकेश पलया, विनीत पचौरी, संतोष शाक्या, गोल्डी शर्मा, मनीष पाठक, संतराम पेन्टर, सुशील भार्गव, वीर सिंह सरदार, अंकुर दीक्षित, सभासद भरत सेन, सौरभ वाजपेयी, जीतू नायक, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन पुरोहित, राजू खन्ना, संतोष साहू व्यापारी, मनमोहन गेंडा, विवेक दत्त स्वामी, कुनाल सूरी, अनूप सहगल, संजीव अग्रवाल लाला, उमाशंकर राय, पप्पू यादव, भरत सेन, लखन कुशवाहा, सुनील नैनवानी, रमा, अनिल पाठक हल्ले, मुकेश सहगल, मुकेश सोनी, अनिल सोनी, नीतेश लिखधारी, नीरू अग्रवाल, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, सभासद नरेन्द्र नामदेव, सभासद हरिओम मिश्रा, अंकित सहारिया, राहुल तिवारी, जीतू तोमर, किशोर वर्मा, दिलीप पाण्डेय, सूर्या वर्मा, शिव कुमार खटीक, प्रभात शर्मा, भंवर सिंह राजपूत, गोल्डी सरदार, पंकज रायकवार, मोहित मुदगिल, राजा पाल, सोनू यादव, राधे लिटौरिया, अंकित साहू, मण्डल अध्यक्ष मोनू शिवहरे, राज राय, अमन राय, प्रदीप खटीक, गुड्डू शर्मा, विनीत खटीक, मोनू पचौरी, मंदिर के पुजारी रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, महेश राय, पुजारी कल्प महाराज, नितिन सरावगी, अन्नू गुप्ता, पंकज शुक्ला, वीरेन्द्र ओझा, विनय उपाध्याय, राकेश भार्गव, अमर सिद्ध, रानू देवलिया, आकाश सिद्ध, बालजी गुर्जर, विवेक परिहार, जीतू सोनी, नीता अवस्थी, रवि पंडित, पुरूकेश अमरया, राजबिहारी राय, सभासद विकास नगरिया, सभासद प्रवीण लखेरा, सभासद कामेष, पप्पू यादव, मानस गुप्ता, प्रत्यक्ष सोनी, अंशू सेठ, नवीन राय, दीपक त्रिपाठी, अभिषेक साहू, सभासद नीरज वर्मा, सभासद अरविन्द खटीक, ज्ञानेश नगरिया, मण्डल अध्यक्ष अनुज नीखरा, मुकेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, हेमंत पचौरी, अनुज द्विवेदी, सत्यकाम पुरोहित, सनी वर्मा, बंटी गुर्जर, चन्द्रा शिवहरे, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कुसुम कुशवाहा, नीलम सकरैया, कंचन आहूजा, धीरा रायकवार, हर्ष गोस्वामी, पूर्व पार्षद संजय राजपूत, हिमांशु समाधिया, सुरेश मनकानी के साथ सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की बारात में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित किया।














